February 2, 2026 1:40 pm

रायपुर में ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, 2 बच्चों की मौके पर मौत, 10 घायल

रायपुर: सिलातरा इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तूफान वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। वाहन से उतरे यात्री सड़क किनारे बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और उन्हें कुचल दिया।

वाहन में 13 लोग सवार थे, 2 की मौत

हादसे में 14 वर्षीय मोनिका और 12 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ।

धार्मिक यात्रा से लौट रहा था पीड़ित परिवार

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार शीतकालीन अवकाश में जगन्नाथ पुरी और अमरकंटक की यात्रा से लौट रहा था। सिलातरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!