February 2, 2026 1:46 pm

एयरलाइंस ने बदला शेड्यूल! बिलासपुर, रायपुर और अंबिकापुर के लिए अब होगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर से अंबिकापुर के लिए फ्लाइट संचालित करने वाली कंपनी फ्लाई बिग एयरलाइंस ने सप्ताह में तीन दिन यानी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की फ्लाइट को दोगुना कर सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में 6 दिन यह सेवा शुरू कर दी है।

हवाई सेवा अब सप्ताह में 6 दिन

सोमवार को इस संबंध में पहली फ्लाइट बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरी, लेकिन फ्लाइट के नए शेड्यूल का प्रचार-प्रसार नहीं होने से अंबिकापुर से बिलासपुर और बिलासपुर से अंबिकापुर की फ्लाइट पूरी तरह खाली आई और गई। अब रायपुर से अंबिकापुर की फ्लाइट सुबह 9 बजे खुलेगी और 10:15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। वहां 25 मिनट रुकने के बाद 10:40 बजे बिलासपुर के लिए उड़ान भरेगी और 11:35 बजे यहां लैंड करेगी। ठीक 12 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेगी और 12:55 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। वहां से विमान दोपहर 1:20 बजे उड़ान भरेगा और 2:30 बजे रायपुर में उतरेगा।

समिति ने किया स्वागत

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने दोनों तरफ से इस बढ़े हुए शेड्यूल का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही मांग की है कि बिलासपुर से यह फ्लाइट अंबिकापुर और फिर बनारस जाए और वहां से वापसी में यह फ्लाइट शाम से पहले अंबिकापुर होते हुए रायपुर पहुंचे। इससे बनारस के लिए हवाई सुविधा मिल सकेगी।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!