नई दिल्ली । 31 दिसंबर को जब हम और आप नए साल की शुरुआत से पहले जमकर जश्न मना रहे थे तभी दिल्ली में बिजली की डिमांड अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही थी। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने इस बात का खुलासा किया है। दावा किया जा रहा है मंगलवार को राजधानी में बिजली की डिमांड पांच हजार को भी पार कर गई। यह पहला मौका है जब सर्दियों में बिजली की डिमांड पांच हजार से ज्यादा रही हो। कल राजधानी में बिजली की डिमांड 5,213 मेगावाट थी। इस वक्त उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण खुद को गर्म रखने के लिए शहर में जमकर हीटर का इस्तेमाल भी हो रहा है। जिसके चलते बिजली की डिमांड में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दावा किया गया कि दिल्ली में मंगलवार को सुबह 10:50 बजे बिजली की डिमांड अपने पीक पर थी। पिछले साल यानी 2023 में दिसंबर के महीने की पीक डिमांड 4,884 मेगावाट थी। वहीं 2022 में यह 4,964 मेगावाट रही। हर साल इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल 2024 की गर्मियों में भी दिल्ली में बिजली की डिमांड ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 2024 में गर्मियों की पीक बिजली डिमांड 8,656 मेगावाट रही। लोगों की बिजली डिमांड पूरी करने के लिए बिजली कंपनियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शहर में बिजली वितरण से जुड़ी कुल तीन कंपनियां हैं। जिनपर पूरी दिल्ली को बिजली सप्लाई करने की जिम्मेदारी है। लोगों की बिजली डिमांड का अंदाजा इन कंपनियों को पहले से ही था। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी की थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि डिमांड पांच हजार को भी क्रॉस कर जाएगी। अच्छी बात यह है कि शहर में बिजली की कमी नहीं रही और उन्हें पावर कट का सामना नहीं करना पड़ा।
लेटेस्ट न्यूज़

गोरतरा में कानून बेबस, अवैध भट्ठों का धंधा बेलगाम
March 19, 2026
11:25 am
पार्किंग में खड़ी 5 से ज्यादा बसें जलकर खाक, शरारत की आशंका
January 14, 2026
10:13 am
पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
January 14, 2026
1:11 am
शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, अपराधियों के हौसले बढ़े
December 20, 2025
7:47 pm

दिल्लीवालों की न्यू ईयर पार्टी से बिजली कंपनियों को लगा करंट
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंदिरा चौक में खुलेआम शराबखोरी, कानून-व्यवस्था को दी चुनौती
January 26, 2026
No Comments
Read More »




जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
December 27, 2025
No Comments
Read More »

पूर्वी क्षेत्र में स्काउट-गाइड और रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
December 27, 2025
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
