नई दिल्ली । खाकी पर दाग लगाने वालों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एक्शन मोड हैं। दिल्ली पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एजेंसी ने एक हफ्ते के अंदर तीसरी बार कार्रवाई की है। सीबीआई ने बाहरी दिल्ली के राज पार्क पुलिस स्टेशन पर छापा मारा और कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर जाल बिछाया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ आपराधिक मामला बंद करने के लिए पुलिसकर्मी को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया जब वह कुल रिश्वत का एक हिस्सा 7,000 रुपये की डिमांड और उसे स्वीकार कर रहा था। आरोपी पुलिसकर्मी एक मामले का जांच अधिकारी बताया जा रहा है। एजेंसी पिछले साल से दिल्ली पुलिस में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों की सक्रियता से जांच कर रही है। पिछले हफ्ते सीबीआई ने 24 घंटे के अंदर अलग-अलग ट्रैप ऑपरेशन में दो पुलिस थानों पर छापेमारी की। एक मामले में पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे में आरोपी पुलिसकर्मी सीबीआई के हाथ से बचकर निकल गया। पहली कार्रवाई में सीबीआई के अधिकारियों ने शाहदरा जिले में एक पुलिस थाने की बैरक में छापेमारी की। जबकि दूसरी कार्रवाई में सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के एक विधि अधिकारी के खिलाफ आय से 5.21 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने विजय मग्गो की आय के वैध स्रोतों से अधिक निवेश और संपत्ति दिखाने वाले दस्तावेज बरामद किए, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया। मग्गो को पिछले साल डीयूएसआईबी के प्रधान निदेशक पी.के. झा के नाम पर दो दुकानों की सीलिंग हटाने और खोलने के लिए कर्ण गुप्ता नामक एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर ने केस बंद करने को मांगी घूस
विज्ञापन


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


