शहडोल। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऋषभ तिवारी नामक युवक किरण टॉकीज के पास अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर ऋषभ तिवारी को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके अन्य दो साथियों नितिन यादव और संदीप यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 880 नग नशीले इंजेक्शन तथा 53.6 ग्राम स्मैक बरामद की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषभ तिवारी पिता दिनेश तिवारी उम्र 24 वर्ष ग्राम टिहकी हाल निवास खेर माता मंदिर के पास, नितिन यादव पिता बृजेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी घरौला मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 14 तथा संदीप यादव पिता नरेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मतनी टोला एमपीईबी के पीछे के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 एवं मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 880 नग इंजेक्शन व स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


