कानपुर । कानपुर के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में पीएचडी छात्रा के यौन शोषण में फंसे एसीपी मोहसिन खान चर्चा में हैं। पुलिस अधिकारी खान ने छात्रा के सामने अपनी पत्नी को तलाक देने की झूठी कहानी गढ़ डाली थी। छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया, जबकि पत्नी प्रेग्नेंट थी। यह सूचना छात्रा को उसके एक दोस्त के द्वारा मिली। इसके बाद छात्रा ने एसीपी खान से इस पर बहस की, तब खान उल्टा छात्रा को ही धमकाने लगे और यह सफाई देने लगे कि परिवारवालों के दबाव में उन्हें अपनी पत्नी के साथ रिलेशन बनाने पड़े जिससे वहां प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन तलाक होने के बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। लेकिन मामला खुल गया था, इसलिए छात्रा को साफ पता चल गया कि एसीपी ने शादी के नाम पर धोखा देकर के उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया है। फिर छात्रा ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से लेकर अपने संस्थान के डायरेक्टर तक इसकी शिकायत कर दी। छात्रा की शिकायत पर एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। कानपुर पुलिस में हड़कंप मचाने वाली इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि एसीपी मोहसिन आईआईटी में छात्रा के साथ ही पीएचडी कर रहे थे। लखनऊ निवासी एसीपी मोहसिन साल 2015 में पीपीएस अधिकारी चुने गए थे। इसके पहले वह आगरा में थे। चर्चा यहां तक है कि आगरा में भी उनके खिलाफ कई जांचें शुरू हुई थीं। कानपुर आने पर उन्हें खान कलेक्टरगंज थाना और साइबर क्राइम सेल का जिम्मा सौंपा गया था। वह अपने आला अधिकारियों से परमिशन लेकर ही साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन और डिजिटल फोरेंसिक में पीएचडी करने कानपुर आईआईटी में गए थे, जहां उन्होंने इस छात्रा के साथ ही पीएचडी करने की शुरुआत की थी। इस दौरान उनका अफेयर हुआ और एसीपी ने छात्रा से शादी का वादा कर दिया।
पीड़िता ने बताया एसीपी मोहसिन ने आईआईटी कैंपस में ही उसके साथ सबसे पहले यौन संबंध बनाए थे। पीड़िता के अनुसार, पहले एसीपी मोहसिन ने मुझसे अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। लेकिन एक दोस्त ने जब शादी की कुछ तस्वीरें दिखाईं, तब मैंने एसीपी से इस लेकर नाराजगी जाहिर की। इस पर एसीपी ने कहा कि परिवार के दबाव में शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से मेरा तलाक का मामला चल रहा है। तलाक मिलने के बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। कुछ दिनों बाद छात्रा के दोस्त ने एसीपी की पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी तब पीड़िता के होश उड़ गए। उसने मोहसिन से पूछा कि जब पत्नी से तुम्हारा तलाक का मामला चल रहा है और संबंध नहीं हैं, तब वह प्रेग्नेंट कैसे हो गई? इस पर एसीपी ने सफाई दी, मुझे परिवार के दबाव में पत्नी के साथ संबंध बनाने पड़े। लेकिन पीड़िता समझ गई थी कि एसीपी खान धोखा देकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।
लेकिन एसीपी खान की कलाकारी देखिए कि वह अपना दोष छिपाने के लिए उल्टा पीड़िता को ही मानसिक बीमार बताने लगे और यह सफाई देने लगे कि वह मुझ पर दबाव बना रही है। हालांकि, मीडिया में खबरें आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक विशेष मीटिंग करके डीसीपी अंकित शर्मा को आईआईटी में छात्रा से बात करने भेजा। जहां छात्रा ने पुलिस अधिकारी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद कानपुर में एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ रेप समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

पत्नी से तलाक लूंगा, कहकर छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया, लेकिन फिर भी फंस गए एसीपी मोहसिन खान
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


