July 27, 2024 9:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

आईएएस ऋचा शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी उन्हें अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटीं आईएएस ऋचा शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि, आईएएस ऋचा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में कार्य कर चुकी हैं। एसीएस मनोज पिंगुआ का भार कम किया गया है। जिसके बाद उनसे अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आईएएस ऋचा शर्मा को सौंपी गई है। ऋचा शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मनोज कुमार पिंगुआ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कैडर की हैं आईएएस अधिकारी

ऋचा शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 देश की आईएएस अफसर है। वह दिल्ली की रहने वाली है। उनका जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ है। उन्होंने बीए ऑनर्स से स्नातक करने के बाद एमए भी किया है। पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उन्होंने पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। 1993 यूपीएससी निकालकर वे 1994 बैच की आईएएस अफसर बनी। 4 सितंबर 1994 को उन्होंने आईएएस की सेवा ज्वाइन की।

दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं

आईएएस ऋचा शर्मा दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं हैं। 2015 में वे पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी थी। दूसरी बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने पर वे पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहीं फिर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थीं। रमन सरकार की तीसरी पारी में 2015 में केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से लौटने पर उन्हें प्रमुख सचिव खाद्य विभाग बनाया गया था। 2019 में वे फिर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दूसरी बार चली गईं थीं।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement