July 27, 2024 12:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उत्तरप्रदेश के इन जिलों में लुटेरी दुल्हनों का आतंक, 2 परिवारों को लाखो का चुना लगाकर फरार

अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हनों का आतंक देखने को मिल रहा है। अलीगढ़ में दो दुल्हनें शादी के दो दिन बाद ही लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गईं। शादी कराने के नाम पर बिचौलियों ने भी हजारों की नगदी हड़प ली।

पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हनों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनगर इलाके का है।

एक मोहल्ले के दो परिवार को लगाया चूना
दरअसल, अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में शादी के बाद दो परिवारों को लुटेरी दुल्हन लाखों का चूना लगाकर फरार हो हो गईं। साकेत कॉलेानी चंपा विहार निवासी मानव बंसल की शादी 14 मई को बुलंदशहर के खुर्जा निवासी नेहा नाम की लड़की के साथ हुई थी। नेहा खुर्जा के चामुंडा मंदिर दशहरा की रहने वाली थी। शादी के बाद बंसल परिवार नेहा को विदा कराकर अपने घर ले आया।

दो भाई लेने आए और गायब
शादी के एक दिन बाद ही नेहा के दो भाई उसे विदा कराने के लिए आए थे। 15 मई को लड़की के भाई सोनू और प्रदीप शर्मा उसे विदा कराकर ले गए। दो दिन बाद परिवार 17 मई को दुल्हन को दोबारा घर लाने के लिए तैयार हुआ। जब दुल्हन के भाइयों को फोन किया तो उनका नंबर बंद मिला। दुल्हन के गायब होने से परेशान मानव को पता चला कि उसके ही मोहल्ले के एक युवक भी इसी घटना का शिकार हुआ है। मानव ने पुलिस में केस दर्ज कराया।

बाजार जाने के बहाने गायब
इसी मोहल्ले के दिनेश नाम के शख्स की शादी भी 16 मई को पूजा नाम की लड़की के साथ हुई थी। वह भी उसे विदा कराकर अपने घर ले आए थे। शादी के बाद लड़की ने बाजार जाने की बात कही। वह बाजार से खरीदारी करने के नाम पर 17 मई को घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। जब परिवार के लोगों ने उसे खोजा तो उसका पता नहीं चला। घर में रखे जेवर और नकदी भी गायब थे। इसके बाद दोनों पीड़ित परिवारों ने क्वार्सी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शादियां कराने वाले दो गिरफ्तार
क्वार्सी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी दुल्हनों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने शादियां कराने वाले गिरोह के बबलू और पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही गैंग के सभी सदस्य पुलिस की हिरासत में होंगे।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement