July 27, 2024 2:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एनडीए तीन सौ पार को तरसा; शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल-खरगे

मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। ये रुझान राज्य की सत्ताधारी भाजपा के लिए झटका है। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 11 सीटों पर, शिवसेना यूबीटी 10 सीटों पर और एनसीपीएसपी सात सीटों पर आगे है।

सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सात सीटों पर आगे है और भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा 8 सीटों पर और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही हैं। एक सीट पर असम गण परिषद और एक सीट पर यूपीपीएल बढ़त बनाए हुए है।
केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीआईएम को बड़ा झटका लगा है और पार्टी सिर्फ एक लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 14 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग दो सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा एक सीट पर आगे है।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘जितना अपेक्षा थी उतना नहीं मिला है। लेकिन NDA गठबंधन को पूरा बहुत मिला है।’

ओडिशा में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग क्लीन स्वीप कर दिया है। भाजपा राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर आगे चल रही है। वहीं बीजद एक और कांग्रेस एक सीट पर आगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है और उन्हें बधाई दी है। चंद्रबाबू नायडू ने भी पीएम मोदी को एनडीए की जीत को लेकर बधाई दी है।
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने एक पार्टी कार्यकर्ता को गले लगाया।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ‘जो रूझान आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा 230-240 के बीच आ गई यानी उनको स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अगर अब वे कोशिश करते हैं तो बैसाखियों की सरकार बनेगी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।’

टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा कृष्णानगर सीट पर 44 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। बहरामपुर सीट से यूसुफ पठान भी अधीर रंजन चौधरी से आगे हैं। आसनसोल सीट से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा आगे हैं।
पश्चिम बंगाल के नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने उम्मीद जताई थी कि इन चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर होगा, लेकिन रुझान अलग कहानी बयां कर रहे हैं। बंगाल में भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को भी दोहरा नहीं पाई है और महज 11 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस राज्य में एक सीट पर आगे है।
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?….हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।’

बागपत लोकसभा सीट पर रालोद के डॉ. राजकुमार सांगवान आगे चल रहे हैं। सपा के अमरपाल पिछड़ रहे हैं।
इंदौर में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है, जहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने किसी को भी समर्थन न देते हुए कहा था कि जनता के पास नोटा का विकल्प है। ऐसे में माना जा रहा है कि जो लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने वाले थे, उनमें से कई ने नोटा का विकल्प चुना।

इंदौर सीट पर एक और रिकॉर्ड बना है और यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी दस लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस तरह लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सीआर पाटिल ने 6.90 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।
सहारनपुर सीट से कांग्रेस के इमरान मसूद 87 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल बुरी तरह पिछड़ गए हैं।

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सपा के मोहिबुल्लाह एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे। भाजपा के घनश्याम लोधी बुरी तरह पिछड़े।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा के हरेंद्र मलिक 23 हजार सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के संजीव कुमार बालियान पीछे हैं।

गाजीपुर सीट से सपा के अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। भाजपा के पारसनाथ राय 50 हजार के करीब वोटों से पीछे हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में सपा 37 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 32 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर सपा के जिया उर रहमान आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी करीब 13 हजार वोटों से पीछे हैं।
हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। राज्य की छह लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अंबाला, सिरसा, हिसार और रोहतक सीटों पर आगे चल रही है।
लोकसभा चुनाव के रुझानों पर पूरी दुनिया के मीडिया संस्थानों ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि रुझानों के नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स, अल जजीरा, बीबीसी समेत अधिकतर मीडिया संस्थानों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रही है। भारत गठबंधन 225 सीटों पर आगे चल रहा है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement