September 8, 2024 6:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

पुष्पवाटिका में झाड़ियों के पीछे मिला शव: मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने देखा, मचा हड़कंप…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लाश को झाड़ियों से छिपाने की कोशिश की गई है। पुष्पवाटिका में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने लाश को लखनपुर के पुष्प वाटिका में झाड़ियों के पीछे एक युवक की लाश को देखा। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान रजपुरी निवासी रामनारायण के रूप में की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai