September 8, 2024 8:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

Rain Alert: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश… मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन राज्यों के लिए भारी वर्षा का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। भारी गर्मी से दौर से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी के अनुसार मानसून लागातार तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही देश के कई हिस्से बारिश से सरोबार होंगे।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों के लिए तो रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और यह अरब सागर, गुजरात के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष भाग, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष भाग और झारखंड के कुछ भाग में प्रवेश कर गया है।

मानसून के लिए परिस्थितियां अनूकूल

वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के शेष भाग, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विभाग की ओर से दिए गए अनुमान के अनुसार अगले 5 दिन के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावनाएं बन रही हैं। पश्चिमी तट में भारी बारिश का दौर लगातार बना रहेगा। हालांकि, दो दिन बाद गुजरात में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

इन इलाकों में रेड अलर्ट

इधर, केरल के उत्तरी हिस्से, कर्नाटक के तटीय इलाकों और दक्षिणी हिस्सों में अत्याधिक भारी वर्षा की भी संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 24 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बिजली चमकने की परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि, 25 और 26 अप्रैल को मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर-पश्चिम राज्यों में भी फिलहाल बारिश नहीं

उत्तर पश्चिम भारत में भी अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले 3-4 दिनों में मानसून बिहार-झारखंड के लगभग सभी स्थानों तक पहुंच चुका होगा। पूर्वी उत्तर और उत्तराखंड में भी मानसून इस अवधि तक पहुंच जाएगा। बिहार में 25 तारीख से भारी से अत्याधिक भारी बारिश देखने को मिलेगी। झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के मध्य भागों में भी 26 जून से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तराखंड में 25 जून से भारी बारिश का दौर चालू होगा, जोकि 26 और 27 जून को भी देखने को मिलेगा। साथ ही पूर्वी राज्यों में भी 26 तारीख से भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai