September 8, 2024 5:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्रतापगढ़: पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी की हत्या कर शव सहेली के घर दफनाया

पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका ने एक माह पहले गुरुग्राम से आए बिहार के प्रेमी शिवनाथ की बांका से हत्या कर शव सहेली के घर में दफना दिया। शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हरियाणा पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकलवाया।

पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में ले लिया। जबकि घटना में शामिल सहेली व उसका पति भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा के रहने वाले विनोद की पत्नी पुष्पा काफी अर्से से हरियाणा के गुरुग्राम के सतर कस्बे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती है। जहां उसकी दोस्ती बिहार प्रांत के मुनियारी डेम के रहने वाले शिवनाथ (40) से गई। बाद में दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।

अब पुष्पा उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। करीब एक माह पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई। कुछ दिनों बाद शिवनाथ भी सुवंसा आ गया। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर रुकवाया। पुष्पा ने पति विनोद, सहेली पूनम व उसके पति चिंतामणि की मदद से बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को पूनम के घर के पीछे दफना दिया। घटना को अंजाम देने के दूसरे दिन पुष्पा फिर गुरुग्राम नौकरी करने चली गई।

इस बीच शिवनाथ के न मिलने पर परिजन खोजबीन करने लगे। एक सप्ताह पहले सतर थाने की पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे वह टूट गई। दो दिन पहले थाने के एएसआई राकेश पुलिस फोर्स के साथ पुष्पा को लेकर फतनपुर पहुंचे। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शनिवार को एसडीएम रानीगंज व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पूनम के घर दफनाए गए शिवनाथ का शव निकालने के लिए खोदाई कराई गई। दुर्गंध के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा था। पुलिस ने पूनम के घर से ही हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया। फतनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना में शामिल पूनम व चिंतामणि फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

रुपये व जेवरात भी पुष्पा के ले आने की रही चर्चा

प्रेमी की हत्या करने वाली पुष्पा के बारे में आसपास के लोग यह चर्चा भी करते रहे कि वह प्रेमी शिवनाथ को फंसाकर रुपये व जेवरात भी अपने घर उठा लाई थी। मृतक का भाई पुलिस के साथ आया था, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।

पतंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले इरफान पर शुक्रवार रात पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai