मुंबई । फैशन सिर्फ महंगे ब्रांड या डिजाइनर कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सहजता, सरलता और समाज से जुड़ाव का प्रतीक होना चाहिए। यह कहना है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का। हाल ही में एक कार्यक्रम में भूमि ने खुलासा किया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान वह सरोजनी नगर से कपड़े खरीदती थीं और फिर अपनी सोच के अनुसार उन कपड़ों में बदलाव करवाकर नई ड्रेस तैयार करती थीं। भूमि का कहना है, फैशन को लेकर समझदारी होना जरूरी है। यह जरूरी नहीं कि महंगे कपड़े ही फैशन कहलाएं। कम बजट में भी अपनी रचनात्मकता से फैशन को नए आयाम दिया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण पर भी भूमि ने अपनी राय साझा की। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के बाद उन्होंने फैशन के इस पहलू को भी समझा कि यह कैसे पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकता है। वह कहती हैं, हमारे आसपास के वातावरण को संभालने में फैशन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भूमि ने अपने फैशन आइकॉन के रूप में दिग्गज अभिनेत्री रेखा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, रेखा जी के लिबास और उनकी व्यक्तिगत शैली ने मुझे और अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है। उनका व्यक्तित्व और आकर्षण उनके पहनावे से झलकता है, और यही फैशन की असली ताकत है। भूमि ने यह भी कहा कि फैशन को मौसम, परंपराओं और अपनी सोच के अनुसार ढालना चाहिए। उनके अनुसार, आधुनिक दिखने का मतलब सिर्फ आधुनिक कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि आधुनिक सोच रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, वास्तविक फैशन वह है, जो रंग, रूप, जाति, वर्ग और क्षेत्र जैसी सीमाओं से परे हो। भूमि का यह दृष्टिकोण न केवल उनके व्यक्तिगत अनुभव को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि फैशन केवल बाहरी दिखावे का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और विचारधारा का प्रतिबिंब है। उनकी सोच फैशन को एक नई और गहरी परिभाषा देती है, जो सरलता, समाज और स्थिरता से जुड़ी हुई है। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में भूमि ने अपने फैशन के सफर और सोच के बारे में खुलकर बात की।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

फैशन सिर्फ महंगे ब्रांड या डिजाइनर कपड़ों तक सीमित नहीं: भूमि पेडनेकर
विज्ञापन


केन–बेतवा लिंक के विरोध में आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, 16 दिन से चिता पर लेटकर मुआवजे की मांग
October 4, 2026
No Comments
Read More »

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »
This error message is only visible to WordPress admins
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


