नई दिल्ली । अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू 2025 की हज यात्रा को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सऊदी अरब की पांच-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के तहत भारत 2025 के हज के लिए 10,000 अतिरिक्त कोटा मांग रहा है। रीजीजू सोमवार को सऊदी अरब के मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया से मुलाकात करेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हज-2025 को लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने और हमारे दो महान देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सऊदी अरब का दौरा करने को उत्सुक हूं।’’
रीजीजू सऊदी के परिवहन और रसद सेवा मंत्री सालेह अल जस्सर से भी मिलेंगे और उनके साथ हज उड़ान संचालन तथा यात्रा से संबंधित बस और ट्रेन सेवाओं पर चर्चा करेंगे। रीजीजू भारतीय हज यात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले जेद्दा हज टर्मिनल का भी दौरा करेंगे, जहां सरकार ने यात्रा सुविधा के लिए एक कार्यालय स्थान निर्धारित किया है। कुछ भारतीय हज यात्री पारगमन के लिए जेद्दा हवाई अड्डे के टर्मिनल वन का इस्तेमाल करते हैं, जहां हाई-स्पीड रेल सेवा भी है। सऊदी अरब ने 2025 के लिए भारत का हज कोटा 1,75,025 यात्रियों का तय किया है और सरकार इस वर्ष की हज यात्रा के लिए अतिरिक्त 10,000 कोटा मांग रही है। रीजीजू मदीना भी जाएंगे, जहां वह क्यूबा और कुबलातैन की मस्जिदों की यात्रा करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

भारत 2025 के हज के लिए 10 हजार अतिरिक्त कोटा मांग रहा, किरेन रीजीजू करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


