रायगढ़। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत धान खरीदी के बाद अब धान उठाव में तेजी आ गई है। जिला प्रशासन ने मिलर्स से शीघ्र धान का उठाव करवाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। बीते दो दिनों में मिलर्स ने करीब 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक डीओ धान उठाव के लिए कटवाया और 4207 मीट्रिक टन धान का उठाव भी किया। डीएमओ शैलो नेताम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक मिलर्स द्वारा 28,472 मीट्रिक टन का डीओ कटवाया जा चुका है, जिसमें से 6179 मीट्रिक टन का उठाव किया जा चुका है। इसके अलावा, 10,681 मीट्रिक टन का टीओ जारी किया गया है, जिसमें से 4195 मीट्रिक टन का उठाव समितियों से किया गया है। इस प्रकार, अब तक कुल 10,375 मीट्रिक टन धान का उठाव समितियों से हो चुका है। रायगढ़ जिले में धान विक्रय हेतु 85,122 किसान पंजीकृत हैं, और अब तक 105 धान उपार्जन केंद्रों में कुल 1,24,522 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने समितियों में समुचित व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन जारी करने, बारदाने की व्यवस्था, और इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौल जैसे इंतजाम किए हैं। अब तक हुई धान खरीदी के एवज में किसानों को 252 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो कि कुल खरीदी का 89 प्रतिशत है। शेष भुगतान के लिए जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट कर बैंक को भेज दी गई है और जल्द ही यह भुगतान भी जारी किया जाएगा। धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और किसानों को तत्काल भुगतान की व्यवस्था की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

रायगढ़ में धान उठाव में तेजी, 89% भुगतान हो चुका
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


