कनाडा। कनाडा में हैलिफैक्स के स्टैन्जफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के एक विमान जो मोन्ट्रियल से हैलिफैक्स आ रहा था लैंडिंग से समय उसमें आग लग गई। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ उसमें से धुंआ निकलने लगा और फिर विमान में आग लग गई। लैंडिंग गियर में लगी आग विमान के पंखों तक फैल गई। घटना के बाद तत्काल एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी शेड्स का इस्तेमाल किया गया। विमान में 200 से ज्यादा यात्री और क्रू मेंबर थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी तक किसी भी यात्री या चालक के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।
हादसे के कारण हैलिफैक्स हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे सभी उड़ानें कुछ समय के लिए रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स की आवाजाही फिर से शुरू करने से पहले, विमान और रनवे की स्थिति की जांच की गई। कई उड़ानें देर से आईं और जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक विमान के लैंडिंग गियर में कोई तकनीकी खराबी हो सकती है, जिससे विमान में आग लगी। अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। विमान की स्थिति और आग लगने के कारण का पता लगाने एजेंसियां जांच कर रही हैं। एयर कनाडा और संबंधित अधिकारियों ने हादसे की पूरी जांच का आश्वासन दिया है और इसके परिणामस्वरूप भविष्य में सुरक्षा मानकों को और सख्त किया जा सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

कनाडा में लैंडिंग करते ही विमान में लगी आग, 200 से ज्यादा यात्री थे सवार
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


