पटना । वैशाली के बिदुपुर प्रखंड स्थित जनसुराज कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के हर घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने एवं लोगों के बीच पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों को पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के संबंध में बात हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं के स्तर पर पार्टी से जुड़े कई आवश्यक सुझाव एवं परामर्श पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ाने के लिए आमंत्रण दिया गया है। उसी क्रम में जनसंपर्क किया जाना है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर प्रशांत किशोर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं, तब बिहार की राजनीति पर बहुत ही दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना होगी और माना जाएगा कि तेजस्वी यादव का विकल्प तैयार हो चुका है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जनसुराज पार्टी बिदुपुर चंद्रभूषण सिंह ने की।
राघोपुर विधानसभा सीट वैशाली जिले में स्थित है। यह सीट राघोपुर और बिदुपुर समुदाय विकास खंडों से बनी है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट का एक महत्वपूर्ण इतिहास रहा है, जहां लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी दोनों ने चुनाव जीता है और मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में, तेजस्वी इस सीट से विधायक हैं और उन्होंने 2015 और 2020 में यहां से चुनाव जीता है।
बता दें कि राघोपुर विधानसभा चुनाव के इतिहास में आज तक कमल नहीं खिला है। यहां से 2015 के चुनाव में भाजपा की ओर से सतीश खड़े हुए थे पर हार का सामना करना पड़ा। इस बार के चुनाव में भी तेजस्वी के मुकाबले सतीश ही चुनावी मैदान में हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ें प्रशांत किशोर, जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


