गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पड़ोस में रहने वाला एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी तो नाबालिग पिता ने आरोपी की जमकर पिटाई की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई है। इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी से मारपीट के मामले में पीड़िता के पिता के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव की है आरोप है कि नाबालिक के पड़ोस में ही रहने वाला युवक रामकुमार भारिया का नाबालिक के घर आना जाना लगा रहता था। घटना वाले दिन भी आरोपी युवक नाबालिक के घर में ही बैठा था। इसी दौरान आरोपी की नीयत नाबालिक पर बिगड़ गयी और वह उसे बहला फुसलाकर पास ही नदी के किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिक ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने परिवार जनों को दी। जिसके बाद नाबालिक का पिता आगबबूला हो उठा और इसके बाद उसने आरोपी युवक रामकुमार की जमकर कुटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर गौरेला पुलिस ने आरोपी रामकुमार भारिया गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले आरोपी युवक ने नाबालिक के पिता के खिलाफ भी गौरेला थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पिटाई के बाद उसके सर पर गंभीर चोटें भी आई है. पिटाई के मामले में पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), बीएनएस एक्ट की धारा 137(2), 64, 65 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की पिटाई, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


