पटना । नए साल पर नए पोस्टर और नए नारे के साथ लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया है। पटना स्थित राजद मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगा है। जिसमें एक कविता के साथ हाल ही में तेजस्वी ने जिन योजनाओं की घोषणा की थी, उनका जिक्र है। पोस्टर में लिखा है कि आओ चलें तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अबकी यंग। पोस्टर में तेजस्वी की फोटो दिख रही है। ये पोस्टर आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने लगवाया है। पोस्टर के द्वारा लोगों को नए साल की बधाई भी दी है।
राजद के नए पोस्टर में लिखा है नया साल है नई उमंग, आओ जुड़ें राजद संग। 2500 रूपए माई-बहिन को, 1500 बुजुर्ग अभिभावक को। युवाओं को रोजगार मिलेगा, मुफ्त 200 यूनिट बिजली संग। आओ चलें तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अबकी यंग। पोस्टर के भी कई मायने निकल रहे हैं। दरअसल बीते कई दिनों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी सीएम नीतीश पर हमलावर हैं। उन्हें थका हुआ बता चुके हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि अब मुख्यमंत्री थक चुके हैं, खुद फैसले भी नहीं ले पा रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कहा था कि उन्हीं की पार्टी के चार नेता सरकार चला रहे हैं। बिहार चलाना अब उनके बस की बात नहीं है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

नए साल में राजद का नया नारा, आओ चलें तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अबकी यंग
विज्ञापन

RTI पर धारा 8 के साथ अब DPDP एक्ट की भी ढाल! कटघोरा वन विभाग के आदेश ने खड़े किए कई कानूनी सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

मध्यप्रदेश के उमरिया में रेत माफियाओं का बोलबाला, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
June 29, 2026
No Comments
Read More »

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


