इंदौर । महाराष्ट्र चुनाव के पहले रेल मंत्रालय द्वारा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए 18 हजार करोड़ रुपये मंजूर करने के बाद अब मध्य प्रदेश के तीन जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी सरकार ने शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के खरगोन, धार और बड़वानी जिलों में चिह्नित जमीनें अधिग्रहित करने के लिए रेलवे ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है। धार जिले के 28 गांवों की जमीनें लेने के लिए प्रशासन ने प्राधिकारी नियुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि इंदौर जिले में अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर कोई पत्र प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है। इंदौर से ही इस परियोजना की शुरुआत होगी और धूले जिले तक 309 किलोमीटर लंबाई में लाइन बिछाई जाएगी और नए स्टेशन बनेंगे। इंदौर जिले के महू और मानपुर से यह रेल लाइन गुजरेगी। खरगोन जिले के कसरावद और महेश्वर के अलावा बड़वानी जिले की वर्ला, सेंधवा, व ठीकरी तहसीलों के गांव से यह लाइन गुजरेगी। दो सालों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। इस परियोजना के लिए रेल विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। मनमाड़ से धूले तक रेलवे पटरी बिछाने का काम चल रहा है। इंदौर से मनमाड़ तक 34 रेलवे स्टेशन बनेंगे। एमपी में सत्रह स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना में इंदौर और महाराष्ट्र के छह जिले कवर हो रहे है। इस परियोजना के कारण मांडू, महेश्वर में पर्यटन भी बढ़ेगा।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए एमपी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, तीन जिलों में जमीनें चिन्हित
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


