दुर्ग। जिले के भिलाई-3 स्थित मुक्ता टाकीज में लूट की बड़ी घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े टाकीज के गार्ड को बंधक बनाकर 1 लाख 32 हजार रुपये की नगदी और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लूट लिया। यह घटना सुबह हुई, जब टाकीज के कर्मचारी वहां पहुंचे और गार्ड को कमरे से बाहर निकाला, जिसके बाद लूट का खुलासा हुआ। फिल्म पुष्पा 2 के प्रदर्शन के दौरान टाकीज में भारी भीड़ उमड़ी थी और काउंटर से टिकटों की बिक्री के बाद 1 लाख 32 हजार रुपये एक लाकर में रखे गए थे। यह रकम बैंक में जमा की जानी थी, लेकिन उससे पहले ही लुटेरे ने वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने गार्ड नोहर देवांगन से मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया और लाकर की चाबी लेकर रुपये और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चुरा लिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चूंकि कैमरों का डीवीआर चोरी हो चुका था, पुलिस आरोपियों का सुराग तलाशने के लिए आसपास के स्थानों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि लुटेरों ने टाकीज में उमड़ रही भीड़ के बीच पहले से रेकी की थी और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में जल्द ही जांच पूरी करने का दावा कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

मुक्ता टाकीज भिलाई-3 में दिनदहाड़े लूट, 1 लाख 32 हजार रुपये और सीसीटीवी डीवीआर चुराए
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
