नई दिल्ली। भारत में बांग्लादेश के घुसपैठियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन ये अलग अलग तरीकों से भारत में घुसते हैं और यही ढेरा जमा लेते हैं। ऐसा न हो इसके लिए अवैध प्रवासियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी दौरान बीते रोज 8 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए है, उन्होंने पूछताछ में घुसपैठ के चौंकाने वाले तरीकों का खुलासा किया है। कोई सैटिंग करके ट्रेन से आता है तो कोई कई किमी पैदल चलकर जंगल के रास्ते से भारत में दाखिल होता है।
दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों सहित अवैध प्रवासियों के सत्यापन के लिए दक्षिण पश्चिम जिले में अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर सत्यापन किया गया और लगभग 400 परिवारों की जांच की गई तथा उनके दस्तावेज जमा किए गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान, एक पुरुष और एक महिला सहित 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। वे जंगल के रास्ते और एक्सप्रेस ट्रेनों का उपयोग करके भारत में घुसे थे। बांग्लादेश से 8 अवैध प्रवासियों को एफआरआरओ के माध्यम से बांग्लादेश भेजा गया है।डिपोर्ट करने वालों की पहचान जहांगीर, परिना बेगम, जाहिद, अहिद, सिराजुल, फातिमा, आशिमा और वाहिद के रूप में हुई है। ये सभी बांग्लादेश के निवासी थे और विभिन्न क्षेत्रों में मजदूर के रूप में काम करते थे। एक अलग घटना में, एक व्यक्ति को पकड़कर आरके पुरम से डिपोर्ट किया गया। पुलिस को हाल ही में आरके पुरम के सेक्टर-2 के हनुमान मजदूर कैंप में रहने वाले एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक के बारे में सूचना मिली थी, जो किराए पर कमरा ढूंढ रहा था। पकड़े जाने पर, फिरोज ने शुरू में पश्चिम बंगाल का निवासी होने का दावा किया। हालांकि, निरंतर पूछताछ के बाद, उसने बांग्लादेश के मदारीपुर के रूप में अपने पैतृक पते का खुलासा किया। फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता 1990 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

घुसपैठियों ने किया घुसपैठ का चौंकाने वाला खुलासा, 8 बांग्लादेशीयों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


