चंडीगढ़। असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। नई पार्टी का ऐलान मंगलवार को मुक्तसर के माघी मेले में किया गया है। अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है।
जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का ऐलान जहां माघी मेले में किया गया, वहीं बताया गया कि अमृतपाल को नई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया है। इस घोषणा को पंजाब की राजनीति, विशेषकर अकाली राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही माघी मेले के दौरान 15 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें अस्थायी समिति बनाई गई और पार्टी का संचालन अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक समिति करेगी। सात सदस्यों की एक समिति पार्टी का सदस्यता अभियान चलाएगी।
बताया जा रहा है कि पंजाब में तीन अकाली दल हो गए हैं, इनमें कट्टरपंथ और लिबरल विचारधाराओं का टकराव बराबर बना हुआ है। इसके साथ ही अकाली राजनीति अब तीन दलों में विभाजित हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) है जो पंजाब में लिबरल विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है और कई बार सरकार चला चुका है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) है जो सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व में कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थक है। इन दो के अतिरिक्त अब तीसरा अकाली दल का भी आगाज हो गया है। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) असल में अमृतपाल सिंह की नई पार्टी है, जो पंथक विचारधारा को लेकर प्रतिबद्ध है। विचारकों की मानें तो अमृतपाल की नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल के परंपरागत पंथक वोटबैंक को चुनौती दे सकती है। दरअसल अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अपनी विचारधारा को पंजाब और पंथ की रक्षा के रूप में प्रस्तुत किया है। बहरहाल अमृतपाल की पार्टी गठन से पंजाब की राजनीति में एक नया समीकरण उभरा है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का गठन: पंजाब की अकाली राजनीति में नई चुनौती
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
