July 27, 2024 12:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Chhattisgarh : हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर किया रेप, नहीं लिखी FIR तो पीड़िता ने खाया जहर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाने में हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का माम दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक युवती से एक हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर रेप किया और बाद में विवाह से मुकर गया।

पीड़तिा रिपोर्ट लिखाने कई थानों का चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सरकंडा पुलिस ने इसके बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

पीड़ति युवती का विगत कुछ समय से हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से शादी करने का वादा किया और कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती को पता चला कि कांस्टेबल ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है। जानकारी मिलने के बाद वह हेड कांस्टेबल से मिली और शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए उसने सिविल लाइन, सकरी और सरकंडा थाने का कई बार चक्कर लगाया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

इससे परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जैसे ही सरकंडा पुलिस को जहर खाने की जानकारी मिली उसने आनन फ़ानन में हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नक्सल क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ा आरोप लगा दिया। महंत ने कहा कि, पुलिस वाले भरमार बंदूक ले जाकर आम लोगों के सामने रख देते हैं, और उन्हें नक्सली बताकर मार देते हैं।

Read More »
Advertisement