September 19, 2024 7:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

एमपी के 6 जिलों में बाढ़, दतिया में किले की दीवार गिरने से 7 की मौत; UP-MP, राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी

बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के चलते मध्य और उत्तर भारत में बुधवार को भारी बारिश हुई। कई शहरों में बाढ़ है तो कई जिलों का सड़क संपर्क टूट गया है। नदियों के किनारे बसे गांवों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है।

मध्य प्रदेश : 28 जिलों में बुधवार को तेज बरसात हुई। ग्वालियर में 24 घंटे में 8 इंच और भोपाल में ढाई इंच बरसात हुई। दतिया में 400 साल पुराने किले की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। भोपाल में 5वीं, राजगढ़, सागर, गुना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

राजस्थान : सुजान गंगा नदी ओवरफ्लो होने से कोटा और भरतपुर में बाढ़ के हालात बन गए हैं। गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। अजमेर, धौलपुर सवाई माधोपुर जिले में गुरुवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ : सुकमा-बीजापुर से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का संपर्क कटा हुआ है। राजनांदगांव में शिवनाथ नदी का पानी 11 गांवों में घुस गया है। यहां 30 साल बाद बाढ़ आई है। राजनांदगांव, खैरागढ़ में सैकड़ों लोगों को राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

उत्तर प्रदेश : लखनऊ-झांसी समेत यूपी के 10 जिलों में बारिश जारी है। झांसी-जालौन में 36 घंटे से जारी बारिश की वजह से घरों में पानी भर गया। एटा, झांसी, ललितपुर, आगरा, कन्नौज, इटावा, जालौन और हाथरस में 12वीं तक के स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी कर दी गई है।

12 सितंबर को 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (12 सितंबर) को 12 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए मथुरा, आगरा सहित 8 जिलों में रेड अलर्ट है और 10 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। सिरमौर और किन्नौर में लैंडस्लाइड की आशंका है। मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 14 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

13 सितंबर को 7 राज्यों में 12cm बारिश का अनुमान

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गंगा नदी से सटे पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश (12cm) हो सकती है।
  • मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश (20cm तक) की चेतावनी दी है।
  • हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 7mm बारिश का अनुमान है।
Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai