बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बेटे को पिता से फोन पर अपनी मां से बात कराने की जिद करना भारी पड़ गई। पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है।
जानकारी के अनुसार, पहासू थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में निवासी कन्हैया का अपनी पत्नी से पिछले तीन-चार दिन से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते अचानक उनकी पत्नी अपने मायके चली गई। साथ ही में वह अपनी एक बेटी को ले गई। बेटे को ससुराल में छोड़ गई थी। कन्हैया ईट के भट्टे पर मजदूरी करता है। सोमवार रात कन्हैया का छह वर्षीय बेटा अपने पिता से मां से फोन पर बात करने की जिद करने लगा। गुस्से में पिता ने अपने बेटे को पहले जहरीला पदार्थ खिला दिया, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की दादी ने आरोपी बेटे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद में बेटे की हत्या की गई है। आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

पिता ने बेटे को जहर खिलाया फिर गला दबा कर दी हत्या
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


