साहब ने जारी की ट्रांसफर सूची, लेकिन मातहतों पर गुमराह करने के आरोप, व्यवस्था में बदलाव की मांग तेज
शहडोल। कोतवाली में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग अब चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। सूत्रों की माने तो एसपी द्वारा ट्रांसफर सूची जारी किए जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर अपेक्षित बदलाव नहीं हो पाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि साहब तक सही जानकारी नहीं पहुंचाई जा रही और कुछ मातहत अधिकारी व कर्मचारी उन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के बजाय गुमराह कर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रधान आरक्षक से लेकर एएसआई और उपनिरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की समीक्षा की जाए, ताकि जरूरत के अनुसार नए और अनुभवी कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय-समय पर होने वाले स्थानांतरण से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहती है और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलती हैं। उनका मानना है कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष समीक्षा आवश्यक है। बहरहाल देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और कोतवाली में पदस्थापना को लेकर उठ रही मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।
देखें इन पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला 👇











