एकजुट नजर आए सभी गुट, फिर दोहराई गई प्रियंम को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
शहडोल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के शहडोल आगमन के दौरान हुए शक्ति प्रदर्शन ने जिले की सियासत में नई तस्वीर पेश कर दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगा दिया। आगमन कार्यक्रम में सभी गुट एक मंच पर नजर आए, जिससे संगठन की एकजुटता का संदेश गया। लंबे समय से जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रियंम त्रिपाठी को एक बार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने से राजनीतिक समीकरण साफ हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं प्रियंम त्रिपाठी की पुनरावृत्ति से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।









