August 26, 2026 10:13 pm

बीजेपी को 52 करोड़ की रिश्वत, श्मशान लाशों से भरे पड़े थे, सरकार ने बढ़ा दिए थे कोविशिल्ड का दाम

देश में कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और वहीं भाजपा पर फिर से रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया।

कोविशील्ड पर एक हजार करोड़ का हर्जाना
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को ये जानलेवा वैक्सीन लगवाने के लिए माफी मांगें। ब्रिटेनमें कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी पर 1,000 करोड़ हर्जाने का मुकदमा किया गया है। इस वैक्सीन को लगाने के बाद लोगों की जान गई।

साल 2021 में ही सामने आए थे दुष्प्रभाव
आगे कहा कि इटली, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, आयरलैंड, नॉर्वे और आइसलैंड जैसे देशों में इस वैक्सीन के दुष्प्रभावों का मार्च 2021 में ही पता चल गया था। लेकिन इसका बावजूद नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में ही इस वैक्सीन की 10 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया। इन्होंने धन्यवाद मोदी के पोस्टर लगाने पर छह हजार करोड़ खर्च किए थे।

भाजपा को दी कंपनी ने रिश्वत
पीसी में कहा कि उस वक्त देश महामारी से मर रहा था। श्मशान लाशों से भरे पड़े थे। तब मोदी सरकार ने वैक्सीन का दाम बढ़ा दिए थे। अदार पूनावाला ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें तो 150 रुपये वैक्सीन में भी फायदा हो रहा है। तब कहा कि तुम्हें तो फायदा हो रहा है लेकिन भाजपा को क्या फायदा हो रहा है। तो मई 2021 में वैक्सीन का दाम 600 रुपये कर दिया गया। इसके बाद अगस्त 2021 में कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने भारतीय जनता पार्टी को 52.50 करोड़ की रिश्वत दी थी।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!