March 21, 2026 5:16 am

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, DRG का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक रिहायशी इलाके में रविवार को नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीआरजी जवान दीपक दुर्गम को बीजापुर शहर के बाहरी इलाके में बीजापुर-गंगालूर रोड पर स्थित अटल आवास परिसर में रात करीब 8.30 बजे निशाना बनाया गया।

नक्सलियों ने जंगल से की फायरिंग

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि नक्सलियों ने जंगल से दुर्गम पर गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गये। उन्होंने बताया कि हमला को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल में भाग गये।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) राज्य पुलिस की एक नक्सल रोधी इकाई है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!