March 20, 2026 6:44 am

देश मे कही भी मोदी लहर नही, 400 पार का नारा खोखला-कांग्रेस नेत्री अलका लांबा

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकारों से बात करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि, 22 राज्यों में मैंने दौरे किए हैं, कहीं भी BJP की लहर देखने को नहीं मिली है।

इन लोगों का 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। 10 साल BJP के अन्याय पर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भारी पड़ने वाली है।

लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पत्रकार वर्ता में बताया कि, हर वर्ग के लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। BJP के जुमला पत्र के सामने कांग्रेस के न्याय पत्र को समर्थन मिला है। BJP मुस्लिम लीग और विरासत टैक्स जैसे मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहीं भी इन बातों का जिक्र नहीं है।

पीएम जनता को गुमराह करना चाहते हैं

अलका लांबा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। हम BJP को 200 से नीचे रोकने वाले हैं।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!