बिलासपुर । मदिरा का शौकीन शराब पीने के बाद नशे में इस कदर डूबा कि कोई उसकी तीन लाख कीमती मोटरसाइकिल चुरा कर चला गया और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। जब नशा उतरा तो सच्चाई जानकर एक बार फिर उसके होश उड़ गए।चकरभाठा क्षेत्र में हर दिन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही है। खासकर चकरभाठा शराब दुकान के पास से हर महीने चार से पांच मोटरसाइकिल चोरी होती है। शराब दुकान के आसपास मारपीट करने, मोबाइल छीनने की घटनाएं भी आम है। सिरगिट्टी क्षेत्र का निवासी राजू दास मानिकपुरी शनिवार की शाम चकरभाठा शासकीय शराब दुकान में शराब पीने गया था। वह अपने तीन लाख रुपए कीमती यामाहा आरवन 5 बाइक में सवार था। शराब पीने के बाद अत्यधिक नशे में होने की वजह से वह गाड़ी चला पाने की स्थिति में नहीं था और उसकी बाइक में ही चाबी लगी हुई थी। नशे की हालत में वह बाइक के पास ही अर्ध मूर्छित अवस्था में पड़ा रहा। इसी दौरान मौका पाकर किसी चोर ने उसकी बाइक चुरा ली। जब राजू दास मानिकपुरी को होश आया तो उसने खुद को सेंवार रोड में ओवर ब्रिज के नीचे पड़ा हुआ पाया। उसे वहां तक कौन लेकर पहुंचा उसे इसकी भी जानकारी नहीं है। अपनी तीन लाख की कीमती मोटरसाइकिल की तलाश में राजू दास मानिकपुरी हर तरफ भटक रहा है। उसने चकरभाठा थाने में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

नशे में चूर बाइक चालक की मोटरसाइकिल किसी ने कर दी पार
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


