June 21, 2026 9:12 am

हॉलीवुड एक्ट्रेस हेलेन गैलाघर का 98 साल की उम्र में हुआ निधन

लेन गैलाघर का जन्म 19 जुलाई, 1926 में हुआ था। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में अपने करियर की शुरुआत की थी। हेलेन को पहचान साल 1952 के ब्रॉडवे म्यूजिकल से मिली थी, जहां उन्होंने ग्लेडिस बम्प्स की भूमिका निभई थी। इस परफॉर्मेंस के बाद उन्हें बेस्ट फीचर एक्ट्रेस के लिए टोनी अवॉर्ड मिला था।

टीवी शो भी करतीं होस्ट
हेलेन गैलाघर का निधन 24 नवंबर, 2024 को हुआ था। मौत का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस की उम्र ज्यादा था तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उम्र संबधित समस्या के कारण उनका निधन हुआ होगा। एक्ट्रेस के फैंस को उनके जाने से गहरा सदमा पहुंचा है। एक्टिंग के अलावा वो मैनहैटन शोकेस नाम के शो की होस्ट भी रह चुकी हैं।

कोरियोग्राफर को लेकर ये थी राय
गैलाघर ने पिछले 70 सालों में कई बेहतरीन ब्रॉडवे कोरियोग्राफर के साथ काम किया था, जिनमें फॉसे, एग्नेस डी मिल, जेरोम रॉबिंस, जॉर्ज बालानचिन, गॉवर चैंपियन, एंटोन डोलिन, डोनाल्ड सैडलर और रॉबर्ट एल्टन जैसे नाम शामिल हैं।

फरवरी 2019 में लैम्ब्स थिएट्रिकल क्लब इवेंट में उनसे पूछा गया कि उन सभी में एक्ट्रेस को क्या चीज एक जैसी लगती है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा था, 'स्वभाव, डांस और इसको सिखाने से जुड़े हुए लोग दयालुता के लिए नहीं जाने जाते'।

इन शोज में भी रहा हेलेन का योगदान
हेलेन की टीवी करियर भी काफी लंबा रहा। ‘अनदर वर्ल्ड’, ‘ऑल माई चिल्ड्रन’, ‘वन लाइफ टू लिव’ और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ जैसे नाटकों में उन्हें गेस्ट अपिरीयंस करते देखा गया। वह ‘स्ट्रेंजर्स व्हेन वी मीट’ (1960), ‘रोज़लैंड’ (1977) और नेप्च्यून के ‘रॉकिंग हॉर्स’ (1997) जैसी फिल्मों में भी नजर आईं थीं। हेलेन गैलाघर ने कला के क्षेत्र में भी कई सालों तक अपना योगदान दिया था।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!