भोपाल। शहर के देहात इलाके रातीबड़ में एक क्रेसर मशीन पर काम करते समय ऑपरेटर की मशील की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है उसन ठंड से बचने के लिये शॉल ओढ़ने के साथ ही दुपट्टा बांध रखा था, जो चलती मशीन में फंस गया। रातीबड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला रविकांत कुमार पिता अजय कुमार (32) इलाके के ग्राम नाथु बरखेड़ा में पत्नि के साथ रहते हुए मालीखेड़ी में स्थित त्रिशुल क्रेशर कंपनी की क्रेसर मशीन पर मेन ऑपरेटर के रुप में काम करता था। मेन ऑपरेटर होने के चलते वह मशीन में आने वाली खराबी की जांच वह ही करता था। बीती रात करीब 11 बजे क्रेशर मशीन पर काम कर रहा था। रात के समय ठंड होने के कारण उसने जैकैट पहनने के साथ ही उपर से शॉल ओढ़कर दुपट्टा बांधा हुआ था। इस दौरान मशीन स्लो स्पीड से काम कर रही थी। रविकांत मशीन को देखने के लिए उपर टीले पर चला गया जहां पर मशीन का टॉप था। मशीन को देखते समय उसके पहने हुए मशील के बेल्ट में फंस गये थे। इससे वह मशीन की मोटर में फंस गया और तेजी से चल रही मोटर के साथ ही घूम गया। अन्य मजदूरो ने नजर पड़ने पर फौरन ही केबिन में जाकर मोटर बंद की लेकर हेवी मोटर होने के कारण जब तक वह बंद हुई तब तक रविकांत की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए आगे की जॉच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

काम करते समय क्रेसर मशीन में फंसने से ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
