भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में विवाहिता के साथ उसके रिश्ते के देवर ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता को घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की और फिर शिकायत करने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। उसकी धमकी के कारण महिला चुप रही इसके बाद आरोपी फिर से उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा तब पीड़िता थाने जा पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस के अनुसार थाना इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति प्रायवेट नौकरी करता है। पति रोजाना सुबह 9 नौ बजे अपनी नौकरी पर जाने के बाद देर शाम वापस घर आता है। आरोप है कि बीती 20 नवंबर को पति के ऑफिस जाने के बाद वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय घर के पास ही रहने वाला उसका रिश्ते का देवर भारत बंसल उसके घर मिलने के लिये आ पहुंचा। दूर की रिश्तेदारी और पास में ही रहने के कारण वह उसे पहचानती थी, और उससे उसकी बातचीत भी होती थी। उसे देख महिला ने दरवाजा खोला आरोपी मकान के भीतर गया और उसे अकेला पाकर अंदर से दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसे बलपूर्वक अपनी हवस का शिकार बना डाला। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके पति को जान से मार देगा। आरोपी की धमकी के करण विवाहिता ने उसकी करतूत किसी को नहीं बताई। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह उस पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। तंग आकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई और थाने जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी भारत बंसल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

रिश्ते के देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


