नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र में दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के मुद्दे पर अब तक हंगामा ही देखने को मिला है। कांग्रेस और खासकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। वहीं अब विपक्षी दल में शामिल टीएमसी के सुर अलग सुनाई पड़ रहे हैं। फिर बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन से अलग स्टैंड लेती हुई दिख रही हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) टीएमसी ने अपने सांसदों की बैठक में कांग्रेस से अलग राह अपनाने का फैसला किया है। बैठक संसद के दोनों सदनों में अडानी मामले पर कांग्रेस के हंगामे के बीच हुई। टीएमसी चाहती है कि संसद को चलने दिया जाए, ताकि जनता के मुद्दे उठाए जा सकें। राज्यसभा में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि टीएमसी संसद में जनता की आवाज बनना चाहती है।
टीएमसी बंगाल को केंद्र से मिलने वाले फंड में कथित कमी और मणिपुर की स्थिति जैसे मुद्दे को उठाना चाहती है। टीएमसी लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, टीएमसी चाहती है कि संसद चले, ताकी जनहित के मुददे उठाए जा सके। हम नहीं चाहते कि एक मुद्दा संसद को बाधित करे। हमें इस सरकार को उसकी कई विफलताओं के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए। उन्होंने कहा, टीएमसी संसद चलाना चाहती है। हम नहीं चाहते कि एक ही मुद्दा संसद को ठप करे।
टीएमसी सांसदों के बयान के बाद ममता बनर्जी की पार्टी इंडिया गठबंधन में अपनी एक अलग जगह बनाती हुई दिख रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस की हालिया चुनावी हार और बंगाल उपचुनाव में टीएमसी की जीत के बाद यह स्थिति और मजबूत हुई है। बनर्जी सहित इंडियास गठबंधन के अधिकांश दिग्गजों के गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। यह विपक्षी गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन का एक मंच होगा। सांसद दस्तीदार ने कहा कि टीएमसी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन में नहीं है। उन्होंने कहा, हम भाजपा का मुकाबला करने को तैयार हैं, लेकिन इस बारे में हमारा नजरिया रणनीतिक रूप से अलग हो सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

संसद में गौतम अडानी को लेकर कांग्रेस के हंगामे से नाराज हुई ममता बनर्जी
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


