नई दिल्ली। बुलेट ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार ने सर्वे शुरू कर दिया है। इस परियोजना के लिए हरियाणा और पंजाब के 343 गांवों से जमीन का अधिग्रहण होगा। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली-अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। केंद्र सरकार की योजना दस रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की है। इनकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। दिल्ली-अमृतसर रूट पर तो अब सर्वे शुरू हो चुका है और जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों से बातचीत भी शुरू हो चुकी है।
बुलेट ट्रेन चलने से दिल्ली से अमृतसर जाने में बहुत कम समय लगेगा। बुलेट ट्रेन औसतन 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। इसलिए यह दिल्ली-अमृतसर की 465 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे से भी कम समय लेगी। हरियाणा के रास्ते दिल्ली से अमृतसर तक के रूट में हर जिले में एक स्टेशन बनाया जाएगा।इस प्रोजेक्ट पर 61 हजार करोड़ की लागत आने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुल 343 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। पंजाब के 186 गांवों से जमीन ली जाएगी, जिसमें मोहाली के 39, जालंधर के 49, लुधियाना के 37, अमृतसर के 22, फतेहगढ़ साहिब के 25, कपूरथला के 12 तथा तरनतारन व रूपनगर के एक-एक गांव शामिल हैं। दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन रूट की कुल लंबाई 465 किलोमीटर होगी। बुलेट ट्रेन दिल्ली से वाया बहादुरगढ़, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर होती हुई अमृतसर पहुंचेगी। दिल्ली से अमृतसर के बीच यह बुलेट ट्रेन चंडीगढ़ समेत कुल 15 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। चलने की गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा जबकि औसत गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। एक बार में यह ट्रेन लगभग 750 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे शुरू: हरियाणा और पंजाब के 343 गांवों से जमीन का अधिग्रहण
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


