March 21, 2026 1:59 pm

दिल्ली में AQI का संकट, 3 से 5 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रहेगी

दिल्ली: दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। लेकिन पल्यूशन का कहर बरकरार है। आने वाले चार से पांच दिनों में पल्यूशन का स्तर बेहद खराब रहने संभावना जताई गई है। फिलहाल 5 दिसंबर तक यह खराब स्तर पर ही बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 5 दिसंबर तक AQI खराब स्थिति में रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह खराब से बेहद खराब स्तर पर आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग रहेगा। दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 4 दिसंबर को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं आने वाले। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है। 5 से 8 दिसंबर के बीच भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 9 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!