March 21, 2026 12:30 pm

झारखंड में महिला वकील की अर्थमूवर की टक्कर से दुर्घटना में मौत

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला एक भारी वाहन के नीचे आ गई, जब वह अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसा झरिया थाना क्षेत्र में कटरा मोड़ के पास हुआ। 

पति को नहीं आई कोई चोट
पुलिस ने बताया कि पेशे से वकील महिला अपने पति के साथ दोपहिया वाहन पर सवार थी, तभी एक अर्थमूवर ने पीछे से उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर पड़ी और अर्थमूवर के पहियों के नीचे आ गईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा वर्मा के रूप में हुई है, जो धनबाद कोर्ट में वकालत करती थीं। उनके पति को खोई चोट नहीं आई। 

महिला की मौत के बाद सड़क जाम
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से अर्थमूवर को जब्त कर लिया। सिंदी के SDPO और झरिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने कोयला लोड करने ट्रकों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अर्थमूवर के चालक को जल्द पकड़ा जाएगा, जो मौके से फरार हो गया था और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!