March 21, 2026 11:14 am

बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर आप नेता चड्ढा ने दिया राज्यसभा में स्थगन नोटिस 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को दिल्ली में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर राज्यसभा में स्थगन नोटिस देकर चर्चा की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में दिल्ली में आपराधिक गतिविधियां अपने चरम पर हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और दिल्ली के आम लोगों का जीना दूश्वार हो चुका है। बता दें कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के हाथों में है। ऐसी स्थिति में वह केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, केंद्र सरकार दावा करती है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिल्कुल ठीक है, लेकिन इसके विपरीत आप इन दावों को खोखला बताती है। ऐसे में चड्डा ने स्थगन नोटिस देकर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की है। 

राघव चड्डा ने राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया  
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राघव चड्डा ने बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूहों द्वारा हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले पर चर्चा की मांग के लिए राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया है। राघव चड्ढा ने प्रस्ताव के नोटिस में कहा था कि राज्यसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के तहत, मैं प्रस्ताव पेश करने के अपने इरादे की सूचना देता हूं। उन्होंने कहा था कि यह सदन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल और प्रश्नकाल और दिन के लिए सूचीबद्ध अन्य कार्यों से संबंधित प्रासंगिक नियमों को निलंबित करे। 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!