अधेड़ की पत्थर से कुचलकर हत्या, शव कुएं में फेंका शव

कानपुर। महानगर के बिधनू थानाक्षेत्र के ग्राम कठुई में अधेड़ की मंगलवार को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कठुई के रहने वाले सरोज कुमार सोमवार की शाम लगभग सात बजे से गायब थे। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका। अगली सुबह खून से सना शव मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे शव को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकलने पर उसके चेहरे पर ईंट से प्रहार के निशान दिखे। पुलिस ने मौके पर खून से सना पत्थर भी बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!