March 21, 2026 5:02 pm

पंजाब में बारिश का नया अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

पंजाब में अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार पंजाब में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है, जबकि चंडीगढ़ में सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दिसंबर में भी ठंड का असर ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सीजन में शीत लहर वाले दिन सामान्य से कम हैं। इसका कारण यह है कि पहाड़ी इलाकों में सामान्य से काफी कम बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर महीने में ठंड कम होगी।

8 दिसंबर से बदलेगा मौसम
सामने आई जानकारी के मुताबिक हिमालय रेंज में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो 8 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इससे पंजाब में बारिश की संभावना बनी हुई है।

जानिए अपने शहर का हाल
अमृतसर: आज हल्का कोहरा रहने की संभावना है। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधरः  तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच हो सकता है।
लुधियाना: तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला:  तापमान 10 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली:  तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!