जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में सड़कों, पुलों, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सिंचाई सुविधाओं के साथ-साथ शहरों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। कुनकुरी नगरीय क्षेत्र को संवारने के लिए कई अहम परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। कुनकुरी के स्ट्रीट लाइट को बदलने और शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत वार्ड क्रमांक 01 एवं 06 में टाकिज चौक से संदीप गुप्ता के घर तक, वार्ड क्रमांक 11 में पौनी पसारी बाजार से गढ़ाकाटा तक और वार्ड क्रमांक 04 में आर्या होटल से मंगल भवन तक बाहरी विद्युतिकरण कार्य की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से कुनकुरी में 1 करोड़ 35 लाख रुपये की स्वीकृति से नगर के विद्युतिकरण, खेल सुविधाएं और अन्य कार्यों को गति मिली है। इसके अलावा, शहर में 81.73 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक जिम निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। वार्ड क्रमांक 01, 06, 07, और 12 में खेलकूद उपकरणों और ओपन जिम उपकरणों की स्थापना भी की जाएगी। कुनकुरी शहर में अन्य कार्यों के लिए भी 19.10 लाख रुपये की लागत से नाली ढक्कन और 1.98 लाख रुपये की लागत से रंगमंच में अतिरिक्त कार्य की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री साय के इन विकास कार्यों से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर जल्द ही रोशनी से जगमगाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
