बरेली । यूपी के बरेली जिले में एक और युवती की नृशंस ढंग से गला काटकर हत्या करने के बाद उसका अर्द्धनग्न शव फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में टिसुआ गांव के पास लखनऊ हाईवे से करीब सौ मीटर दूर एक यूकेलिप्टस के बाग में फेंक दिया गया। युवती चेहरे पर भी चाकू के वारों के कई गहरे निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक यूकेलिप्टस के पेड़ों के बीच करीब 20 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई। दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष सिंह और फिर कुछ देर बाद एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे जिसकी वजह से उसका सिर धड़ से काफी हद तक अलग हो चुका था।
हत्यारों ने युवती के चेहरे पर धारदार हथियार से इस कदर वार किए हैं कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया है। शव के पास कोल्ड ड्रिंक की दो खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। शव के पास एक कंबल, नीले रंग का कुर्ता और गुलाबी रंग की चुन्नी भी पड़ी मिली। हालांकि मौके पर संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला। इससे पुलिस अभी साफ अंदाजा नहीं लगा सकी है कि युवती की घटनास्थल पर ही हत्या की गई और कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात 20 वर्षीय युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त कराने की भी कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

युवती की नृशंस हत्या कर अर्द्धनग्न शव बाग में फेंका
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


