March 21, 2026 10:34 pm

अभिषेक शर्मा ने राजकोट में जड़ा सबसे तेज शतक, तोड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के एक मुकाबले में विस्फोटक प्रदर्शन किया है. अभिषेक ने पंजाब के लिए खेलते हुए महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया है. उन्होंने राजकोट में मेघालय के खिलाफ 11 छक्के जड़े. अभिषेक की इस पारी के दम पर पंजाब ने मेघालय को 7 विकेट से हरा दिया. अभिषेक ने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है.

दरअसल मेघालय ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रन बनाए. इस दौरान अर्पित ने 31 रनों की पारी खेली. कप्तान आकाश चौधरी महज 2 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान पंजाब के लिए बॉलिंग करते हुए रमनदीप सिंह ने 2 विकेट झटके. कप्तान अभिषेक शर्मा ने भी 2 विकेट लिए. उन्होंने ऑलराउंडर की भूमिका निभाई. अभिषेक ने विकेट लेने के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और शतक जड़ा.

अभिषेक के शतक के दम पर जीती पंजाब –

मेघालय के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 9.3 ओवरों में मैच जीत लिया. ओपनर हरनूर सिंह महज 6 रन बनाकर आउट हुए. सलिल अरोड़ा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. शोहराब धलीवाल 22 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन अभिषेक ने मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए. इस दौरान 11 छक्के और 8 चौके लगाए. इस तरह पंजाब ने यह मैच 7 विकेट से जीता.

अभिषेक ने बनाया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड –

अभिषेक टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 28 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. अभिषेक के साथ-साथ उर्विल पटेल भी यह रिकॉर्ड बना चुके हैं. उन्होंने भी 28 गेंदों में शतक लगाया था. उर्विल और अभिषेक संयुक्त रूप से नंबर 1 पर हैं. उर्विल गुजरात के लिए खेलते हैं. उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाया था. 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!