बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवीन उपकेन्द्रो का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सरकंड़ा मुक्तिधाम लागत 2 करोड 63 लाख एवं साइंस कॉलेज लागत 1 करोड़ 96 लाख में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का लोकार्पण मुख्य अतिथि, नगर विधायक अमर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं अध्यक्षता महापौर बिलासपुर रामशरण यादव द्वारा किया गया। अब नगर वृत्त के अंतर्गत इन उपकेन्द्रों के उर्जीकरण होने से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं में वृद्धि होगी तथा उनसे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जा सकेगा। विद्युत कंपनी द्वारा विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र के अशोक नगर चैक, चांटीडीह, राजस्व कॉलोनी, कपिलनगर व साइंस कालेज उपकेन्द्र के विजयापुरम, सोनगंगा कालोनी, अशोक विहार फेस-1, सब्जी मंडी, अरपा रपटा, डबरी पारा, साइंस कालेज की परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता ए.के.अम्बस्ट ने बताया कि इन उपकेन्द्रों के प्रारंभ होने से शहर के लगभग 12 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर बिलासपुर के पार्षदगण एवं सम्माननीय उपभोक्ता सहित नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता पी.आर.साहू कार्यपालन अभियंता सैय्यद मुख्तार, हेमंत चन्द्रा, अनुपम सरकार, श्रीमती तृप्ति जांगड़े सहायक अभियंता संजीव केशकर, पी.के.चौबे, डी.के.साहू, संतोष देवांगन, श्रीमती प्रीता एक्का, दीप्तेन मुखर्जी, श्रीमती संचारी सिंह, श्रीमती वर्षा सोनी, श्रीमती छाया जीनस तथा परियोजना, मेंटेनेंस व एस.टी.एम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

विद्युत मंडल की सराहनीय पहल, अब बार-बार नही होगी बिजली बंद
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


