प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से वाराणसी के बीच रेल मार्ग और गंगा नदी पर बने रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। प्रयागराज से वाराणसी के बीच रेल यात्रा को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरणीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही गंगा नदी पर रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन दोनों परियोजनाओं का उद्धघाटन महाकुम्भ से पहले किया जाएगा।महाकुम्भ के दौरान इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचाल शुरू हो जाएगा और ट्रेनों की औसत गति 100 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। बयान में बताया गया कि वंदे भारती जैसी अत्याधुनिक ट्रेन से प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा महज एक से सवा एक घंटे में पूरी हो जाएगी। बयान के मुताबिक, आठ दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान इस परियोजना का उद्घघाटन करेंगे। गंगा नदी पर रेलवे पुल और प्रयागराज-वाराणसी रेल ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भारतीय रेलवे के संगठन आरवीएनएल ने किया है। आरवीएनएल के महाप्रबंधक विनय अग्रवाल ने बताया कि इस पुल के निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2003 में रखा गया था लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और जमीन अधिग्रहण में समस्या होने के कारण इसका निर्माण कार्य रुका रहा। उन्होंने बताया कि ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से गंगा पुल का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ और महाकुम्भ के पहले इससे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अधिकारी ने बताया कि गंगा रेल पुल प्रयागराज के दारागंज को झूंसी से जोड़ता है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को करेंगे प्रयागराज-वाराणसी रेल मार्ग का उद्घाटन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
