भोपाल। शहर के बागसेवनियां थाना इलाके में स्थित एक पॉश कॉलोनी में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ 50 साल के अधेड़ सुरक्षा गार्ड द्वारा अशलील छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है, शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसिमा डिवाइन टाउनशिप में रहने वाली 9 साल की मासूम सोमवार शाम के समय खेलने के लिए कॉलोनी से बाहर गई थी। इस कॉलोनी में बाहर से अदंर जाने वाले सभी लोगो की गेट पर बायोमेट्रिक डिवाइस से एंट्री की जाती है। गेट पर लगभग 50 साल का अधेड़ मनोज ( परिवर्तित नाम ) सुरक्षा गार्ड के रुप में तैनात है। खेलने क बाद जब बच्ची वापस कॉलोनी लौटी तब सुरक्षा गार्ड ने बायोमेट्रिक डिवाइस पर एंट्री के लिये बच्ची की अंगुली डिवाइस में लगाने के बहाने उसके शरीर को गलत ढंग से टच किया। उसकी हरकत से मासूम घबरा गई, और भागकर घर पहुंची। उसकी घबराहट देख जब मां ने उससे कारण पूछा तब उसने आरोपी गार्ड की सारी करतूत मॉ को बता दी। इसके बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर फौरन थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी जप्त किए हैं। आरोपी से आगे की पूछताछ करने के साथ ही पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

50 साल के अधेड़ सुरक्षा गार्ड ने की 9 साल की मासूम से छेड़छाड़
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


