मुंगेली : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नति के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना से न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके जीवन जीने की राह आसान हो गई है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की चंद्रकली साहू बताती है कि पहले पैसे के लिए बहुत परेशानी होता था। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने या जरूरी सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। तब जाकर आवश्यकताएं पूरी हो पाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बनी है, खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए आना शुरू हुआ है, तब से इन सब समस्याओं से निजात मिल गया है।
साहू बताती है कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 10 किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। वह इस राशि का उपयोग अपनी खेती-किसानी सहित विभिन्न कार्यों में करती है, जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। खेती किसानी अब उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गया है। इसी तरह जरहागांव की तोरण बताती है कि उनके पति का निधन हो गया है, ऐसे स्थिति में महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। इस योजना की राशि का उपयोग करके वह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर पा रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से संबल मिला हैं। बता दें कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस योजना से न केवल चंद्रिका बाई, तोरण बल्कि उनके जैसे हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिले की महिलाएं इससे काफी खुश हैं और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

विष्णु के सुशासन में महतारियों का बढ़ा मान, महतारी वंदन योजना से जीवन की राह हुई आसान
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


