अमेठी । बेगमपूरा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भाले सुल्तान स्थित पूरे मड़िकान दौलतपुर लोनहट निवासी तौहीद पुत्र तौफीक अपने दो भाइयों के साथ बेगमपूरा एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, इसी बीच सीट पर बैठने को लेकर एक यात्री से विवाद हो गया। विवाद शुरू होते ही यात्री ने अपने साथियों को बुला लिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन निहालगढ़ पहुंची दोनों पक्ष में खूनी संघर्ष शुरू हो गया, यात्री के साथ आये हुये लोगों ने चाकू से तीनों भाइयों पर हमला बोल दिया। चाकू के वार से तीनों भाई घायल हो गये। इस दौरान अन्य यात्रियों ने विवाद की सूचना पुलिस को दे दी।
वहीं घटना की जानकारी होने पर निहालगढ़ स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन को रोक दिया और गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, अस्पताल पहुंचते ही तौहीद पुत्र तौफीक की मौत हो गई, दूसरे भाई तालिब (28) कि हालत गंभीर देख चिकित्सकों नें उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि तीसरे भाई तौसीफ (27) का इलाज जगदीशपुर सीएचसी में ही चल रहा है, जगदीशपुर पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष के चार लोगों को जीआरपी की टीम ने सुलतानपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है। चारों यात्री लंभुआ थाना क्षेत्र स्थित गौतमपुर के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान पवन कुमार, सुजीत कुमार, दीपक कुमार और मिथुन के रूप में हुई है। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट लगने की बात सामने आ रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

चलती ट्रेन में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


